Wednesday , September 30 2026

AKTU : छात्रों ने साइकिल यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को छात्रों ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में कुलसचिव रीना सिंह ने रवाना किया। यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर विभिन्न रास्तों से होते हुए आईईटी परिसर पहुंची। वहां से वापस विश्वविद्यालय आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान छात्रों ने पर्यावरण के लिए जागरूक किया। 

इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के गोद लिए गए गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूरब गांव में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की पत्नी सरोज पाण्डेय के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही बच्चों में चॉकलेट और फलों का वितरण किया गया।