लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के तहत दृष्टि सामाजिक संस्थान के विशेष बच्चों में चॉकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान परिसर के बाहर साफ-सफाई भी की गयी। साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया।

इस मौके पर उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह, व्यवस्थाधिकारी प्रवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के बीटेक, बीफार्मा एवं एबीए के छात्रों के बीच मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता करायी गयी। छात्रों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। इस दौरान डॉ0 पारूल सिंह, डॉ0 शगुन पाल, डॉ0 कुमारी पुष्पा, जुही बरतारिया सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal