लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊवासियों अब Aspiring Beauty Professionals को International-Standard Beauty Education और Professional Training का अवसर अपने ही शहर में मिलेगा। यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल ने लखनऊ में अपनी नई शाखा की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य शहर और आसपास के क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सही Training, Practical Exposure और Career-Focused Learning उपलब्ध कराना है।
यूके इंटरनेशनल के प्रतिनिधियों के अनुसार, लखनऊ को नए destination के रूप में चुनने के पीछे यहां मौजूद creative, talented और ambitious युवाओं की क्षमता प्रमुख कारण रही। संस्थान का उद्देश्य इस talent को professional skills और industry opportunities से जोड़ना है, ताकि students beauty industry में एक मजबूत career बना सकें।
हर छोटे-बड़े शहर तक पहुंचेगा यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल : प्रो. अब्दुल खान
यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल के चेयरमैन प्रो. अब्दुल खान ने कहा कि लखनऊ में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि इस टैलेंट को international-standard training और सही career direction मिले, ताकि युवा beauty industry में अपनी पहचान बना सकें।
उन्होंने कहा कि देश के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान का विस्तार किया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर से शुरुआत के बाद अब लखनऊ में शाखा शुरू की गई है। आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी संस्थान की शाखाएं स्थापित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं का शहर है। यहां के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की जरूरत है। संस्थान की पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर सकें।
प्रो. अब्दुल खान ने बताया कि लखनऊ शाखा में ब्यूटी और वेलनेस से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। इनमें मेकअप, ब्यूटी, नेल केयर सहित फैशन और अन्य संबंधित क्षेत्रों के पाठ्यक्रम शामिल हैं। विद्यार्थियों को उनकी रुचि और करियर की संभावनाओं के अनुसार प्रशिक्षण देने पर जोर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्थान अगले एक से तीन वर्षों में देश के अधिक से अधिक शहरों तक पहुंचने की योजना पर काम कर रहा है। कानपुर, इंदौर और गुजरात के शहरों में भी विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। टीम लगातार विभिन्न शहरों में विस्तार की दिशा में काम कर रही है।

लखनऊ में पहले से मौजूद संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के बीच प्रतिस्पर्धा के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल की पहचान उसके प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के उत्साह और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता से बनती है। उन्होंने कहा कि केवल किसी संस्थान का खुद को अंतरराष्ट्रीय बताना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण और व्यावहारिक अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।
प्रो. खान ने कहा कि लखनऊ के विद्यार्थियों की ओर से लंबे समय से संस्थान को यहां शाखा शुरू करने के लिए संदेश और अनुरोध मिल रहे थे। कई विद्यार्थी दिल्ली-एनसीआर जाकर प्रशिक्षण लेते थे। विद्यार्थियों की मांग और रुचि को देखते हुए लखनऊ में शाखा शुरू करने का निर्णय लिया गया।
लखनऊ में प्रतिभाओं को कौशल से निखारने पहुंची यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल
यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल की वाइस चेयरमैन डा. उजमा खान ने कहा कि लखनऊ में संस्थान शुरू करने की लंबे समय से विद्यार्थियों की मांग थी। शहर में यूके इंटरनेशनल लंदन ब्यूटी स्कूल के आगमन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिभाशाली हैं और आगे बढ़ने की उनमें काफी ललक है। दूरी के कारण जो विद्यार्थी दिल्ली जाकर प्रशिक्षण नहीं ले पा रहे थे, अब उन्हें लखनऊ में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण उपलब्ध होगा।
डा. उजमा खान ने कहा कि लखनऊ में संस्थान को विद्यार्थियों का जिस तरह से सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है, उससे उम्मीद से अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1000 विद्यार्थी संस्थान से जुड़ चुके हैं। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वर्तमान परिसर जल्द ही छोटा पड़ सकता है। ऐसे में अगले दो-तीन महीनों में लखनऊ में दूसरी शाखा शुरू करने की योजना है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ और उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल प्रतिभा को सही कौशल और दिशा देने की है। विद्यार्थियों के हुनर को निखारने और उसे प्रोफेशनल स्किल में बदलने के साथ उन्हें अपने करियर के लिए स्पष्ट मिशन और विजन देने पर संस्थान का विशेष जोर है।
डा. उजमा खान ने कहा कि ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में रोजगार और स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के साथ कम अवधि में कमाई शुरू करने का अवसर भी मिलता है। संस्थान के अधिकांश पाठ्यक्रम तीन से चार महीने की अवधि के हैं और विद्यार्थियों के लिए इन्हें किफायती रखा गया है।
उन्होंने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिग्री और प्रशिक्षण के साथ प्लेसमेंट का अवसर भी उपलब्ध कराता है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की सहायता के लिए संस्थान के एनजीओ के माध्यम से छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। इसके अलावा ‘बीडी जॉब्स’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान और कोर्स पूरा करने के बाद रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
UKIBS, Lucknow Branch में live demonstration classes, modern infrastructure, hands-on practical training और industry-focused learning पर विशेष जोर दिया जाएगा। संस्थान के प्रमुख courses में International Makeup Course, Professional Beauty Course, B.Voc Degree in Beauty & Wellness और Global Hairdressing Course शामिल हैं।
संस्थान के अनुसार, यहां trainers internationally certified हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में 15+ वर्षों का industry experience रखते हैं। Students को training के साथ international certification, internships, global exposure और real-platform experience के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal