Monday , September 28 2026

लोक संगीत के सात साधकों को मिलेगा मीराबाई सम्मान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सुप्रसिद्ध गायिका रेखा मिश्रा, अनुज श्रीवास्तव, अलका चतुर्वेदी, डॉ. कुसुम वर्मा, रूपाली श्रीवास्तव, देवेश्वरी पंवार और बबिता सिंह को वर्ष 2026 का मीराबाई लोक संगीत सम्मान प्रदान किया जाएगा। लोक संस्कृति शोध संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई चयन समिति की बैठक में नामों की घोषणा की गई। सम्मान समारोह 26 अक्टूबर को यूपी प्रेस क्लब में मीराबाई जयंती के अवसर पर आयोजित लोक चौपाल में होगा।

संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि मीराबाई जयंती शरद पूर्णिमा को मनाई जाती है। संस्थान द्वारा वर्ष 2020 से यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। वर्ष 2020 में डॉ. सुधाकर अदीब, डॉ. रामबहादुर मिश्र, डॉ. अमिता दुबे, परमानन्द पांडेय, डॉ. भारती सिंह, ज्योति किरन सिन्हा और आदर्श मौर्य, वर्ष 2021 में हाशिम रज़ा जलालपुरी, शशिलेखा सिंह, विमल पंत, पद्मा गिडवानी और दया चतुर्वेदी, वर्ष 2022 में मुक्ता चटर्जी, विनीत सिन्हा, शारदा पाण्डेय, अरुणा उपाध्याय और शशांक शर्मा, वर्ष 2023 में इन्दू सारस्वत, डॉ. सरोजनी सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, रेखा अग्रवाल, आभा शुक्ला, सरिता अग्रवाल और अंतरा भट्टाचार्य, वर्ष 2024 में भवतारिणी सुन्दरम अय्यर, नीता गुप्ता, सौम्या गोयल, अंजलि सिंह, मधु श्रीवास्तव, प्रो. उषा बाजपेयी और भावना गरवाल तथा वर्ष 2025 में डॉ. मुक्ता वार्ष्णेय, आशा श्रीवास्तव, मनु राय, अपर्णा सिंह, सुषमा प्रकाश, शिखा श्रीवास्तव और दीपाली शर्मा को सम्मानित किया जा चुका है।