Wednesday , September 23 2026

मैब स्टूडियो का शुभारंभ, हेयर-ब्यूटी से लेकर ग्रूमिंग तक मिलेंगी सेवाएं

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमती नगर विस्तार स्थित रिवरव्यू आर्केड में मैब स्टूडियो यूनिसेक्स सैलून का भव्य शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और एएमए हर्बल की निदेशक शबाना शाह ने सैलून का उद्घाटन किया। इस अवसर पर न्यायाधीश विश्वनाथ भी मौजूद रहे।

मैब स्टूडियो को पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आधुनिक ग्रूमिंग, हेयर एवं ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। सैलून में हेयर स्टाइलिंग, हेयर केयर, मेकअप, नेल एवं ब्यूटी सेवाओं सहित ग्राहकों की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुरूप सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने कहा, “आज के समय में ग्रूमिंग और पर्सनल केयर व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। आज अधिक से अधिक महिलाएं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आ रही हैं और अपने व्यवसाय शुरू कर रही हैं। यह महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का एक सकारात्मक प्रमाण है। मैब स्टूडियो जैसी पहल निश्चित रूप से महिलाओं को अपनी क्षमता और उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है।”

एएमए हर्बल की निदेशक शबाना शाह ने कहा, “एएमए हर्बल लंबे समय से प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों के लिए जाना जाता है और हमारा प्रयास रहा है कि प्राकृतिक उत्पादों के माध्यम से लोगों तक बेहतर विकल्प पहुंचाए जाएं। मैब स्टूडियो ने भी अपने ग्राहकों की ग्रूमिंग और ब्यूटी जरूरतों के साथ उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक एवं हर्बल उत्पादों के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने की पहल की है। मेरा मानना है कि सुंदरता और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाते हुए प्राकृतिक उत्पादों को बढ़ावा देना आज के समय की महत्वपूर्ण जरूरत है।”

मैब स्टूडियो की प्रतिभा सिंह ने कहा, “मैब स्टूडियो की शुरुआत हमारे लिए एक ऐसे सैलून की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास है, जहां पुरुषों और महिलाओं दोनों को एक ही छत के नीचे गुणवत्तापूर्ण ग्रूमिंग और ब्यूटी सेवाएं मिल सकें। हम सेवाओं की गुणवत्ता के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के इस्तेमाल पर भी विशेष ध्यान देंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि ग्राहकों की सुंदरता और ग्रूमिंग के साथ उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा सके। हमारा उद्देश्य हर ग्राहक को सहज, व्यक्तिगत और संतोषजनक अनुभव देना है।”

वहीं मैब स्टूडियो की वर्तिका अस्थाना ने कहा, “मैब स्टूडियो के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बदलती जरूरतों और पसंद के अनुरूप आधुनिक हेयर, ब्यूटी और ग्रूमिंग सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएं। हमने मैब स्टूडियो को इस सोच के साथ तैयार किया है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को अपनी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप सेवाओं का अनुभव मिले। इसके साथ ही, हम उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्राकृतिक एवं हर्बल उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करने पर भी जोर देंगे, क्योंकि हमारा मानना है कि अच्छी ग्रूमिंग के साथ ग्राहक के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”