लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के छात्र आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों के डिजाइन आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग ऑनलाइन कोर्स को निःशुल्क कर सकेंगे। नेशनल इनेशिएटिव ऑफ दी कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के अभियान ड्रीम अनलॉक्डः बिल्डिंग एन एआई रेडी इंडिया-स्किलिंग दी यूथ ऑन एआई को सहयोग प्र्रदान करते हुए विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को यह कोर्स कराने की पहल की है।
सीआईआई के साथ एमओयू
विश्वविद्यालय अपने संबद्ध संस्थानों के छात्रों को यह कोर्स कराने के लिए सीआईआई के साथ एमओयू किया है। एमओयू के तहत एआई और एमएल के इस नये कोर्स को विश्वविद्यालय के छात्र कर सकेंगे। सीआईआई ने यह कोर्स एचपी के साथ मिलकर 30 घंटे का ऑनलाइन कोर्स छात्रों के लिए उपलब्ध कराया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहयोग से यह कोर्स आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने खासकर युवाओं के लिए तैयार किया है। एक क्रेडिट का यह कोर्स अकादमिक संस्थानों के नियमों के तहत है।
30 घंटे का कोर्स एआई में बनायेगा एक्सपर्ट
वर्तमान उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया यह 30 घंटे का यह कोर्स युवाओं को एआई में एक्सपर्ट बनाने में मदद करेगा। इसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और पाइथन तकनीकी की पूरी समझ विकसित होगी। डाटा एनालिसिस, नमपाई एवं पंडास की जानकारी मिलेगी। साथ ही डाटा एनालिसिस एवं डाटा विजुअलाइजेशन के बारे में बताया जाएगा। मशीन लर्निंग के साथ रिगरेशन, क्लासिफिकेशन एवं क्लस्टरिंग के बारे में छात्र जानेंगे। जेनेरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग एवं एआई असिस्ट कोडिंग भी सीखेंगे।
इसके अलावा प्रैक्टिकल, केस स्टडी और उनका मूल्यांकन भी किया जाएगा। ताकि छात्र इन नई तकनीकी में दक्ष बन सकें। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में डीन यूजी प्रो0 अनुराग त्रिपाठी ने अधिक से अकिध छात्रों को इस कोर्स के लिए पंजीकृत करने के लिए सभी संबद्ध सस्थानों को पत्र जारी किया है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal