Friday , September 18 2026

मेट्रो यात्रियों को सौगात : गो स्मार्ट कार्ड बदलने की अवधि 2 अक्टूबर तक बढ़ी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ मेट्रो यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने गो स्मार्ट कार्ड को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड में बदलने की सुविधा की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह सुविधा 17 सितंबर 2026 तक उपलब्ध थी। अब यात्री अपने गो स्मार्ट कार्ड को 2 अक्टूबर 2026 तक एनसीएमसी कार्ड में बदलवा सकेंगे।

इस सुविधा के तहत लखनऊ मेट्रो के मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारक अपने पुराने कार्ड को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एनसीएमसी कार्ड में बदलवा सकेंगे। अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को अपना कार्ड बदलवाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

गो स्मार्ट कार्ड धारकों के लिए प्रक्रिया

यात्रियों को अपने पुराने गो स्मार्ट कार्ड में उपलब्ध पूरी शेष राशि पहले उपयोग करनी होगी। इसके बाद यात्री को मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर पर पुराने गो स्मार्ट कार्ड का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन के बाद यात्री को Surrender Receipt प्रदान की जाएगी।

इसके पश्चात यात्री को अपना पुराना गो स्मार्ट कार्ड और Surrender Receipt स्टेशन पर स्थित Airtel Payments Bank Kiosk पर जमा करना होगा। मोबाइल OTP सत्यापन के बाद यात्री को नया एनसीएमसी कार्ड निःशुल्क जारी किया जाएगा।

एनसीएमसी कार्ड से देशभर में आसान सफर

एनसीएमसी एक इंटर-ऑपरेबल ट्रांसपोर्ट कार्ड है, जिसका उपयोग एनसीएमसी स्वीकार करने वाली देश की अन्य मेट्रो, बसों, पार्किंग और रिटेल सेवाओं में भी किया जा सकता है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक श्री सुशील कुमार ने 21 जुलाई 2026 को लखनऊ मेट्रो में एनसीएमसी सुविधा का शुभारंभ किया था।

एनसीएमसी कार्ड के फायदे

• यात्रा के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं।

• 23 बैंकों या अन्य मेट्रो द्वारा जारी एनसीएमसी पर अलग से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं।

• एनसीएमसी स्वीकार करने वाली देशभर की मेट्रो, बसों, पार्किंग, रीटेल सेवाओं में भी कर सकेंगे प्रयोग।

• लखनऊ मेट्रो में हर यात्रा पर 10% की छूट।

एनसीएमसी कार्ड की उपलब्धता

• सभी स्टेशनों के एयरटेल पेमेंट्स बैंक काउंटर/कियोस्क पर उपलब्ध।

• कार्ड जारी करने का शुल्क: 100 रुपए (रिफंडेबल नहीं)।

• मोबाइल फोन पर OTP से कार्ड हो सकेगा जारी।

• विभिन्न बैंकों द्वारा भी एनसीएमसी कार्ड जारी होता है।

एनसीएमसी गो स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों पर स्थित एयरटेल पेमेंट्स बैंक के कियोस्क पर संपर्क करें।

• नया कार्ड जारी करने का शुल्क मात्र ₹100 (रिफंडेबल नहीं) ।

• हर यात्रा पर 10% की छूट।

• आसान रिचार्ज – एनसीएमसी कियोस्क, टिकट वेंडिंग मशीन (TVM), लखनऊ मेट्रो ऐप और एयरटेल ऐप पर डेबिट/क्रेडिट कार्ड तथा UPI के माध्यम से आसानी से रिचार्ज करें।

• कोई KYC नहीं – OTP द्वारा तुरंत कार्ड प्राप्त करें।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा, “नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के माध्यम से हम लखनऊवासियों के दैनिक आवागमन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य कई अलग-अलग कार्डों की जगह एक ऐसे इंटरऑपरेबल कार्ड की सुविधा प्रदान करना है, जो विभिन्न परिवहन सेवाओं की जरूरतों को पूरा कर सके। इसी क्रम में मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को अपने कार्ड को एनसीएमसी में पूरी तरह निःशुल्क बदलने के लिए एक और अवसर दिया जा रहा है। मैं सभी गो स्मार्ट कार्ड उपयोगकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अधिक स्मार्ट एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर इस बदलाव में हमारे साथ जुड़ें।”