मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा समूह की वोल्टास लिमिटेड अपने कूलिंग और होम अप्लायंसेज प्रोडक्ट्स की रेंज पर कई आकर्षक ऑफर्स के साथ गणेश चतुर्थी की रौनक का जश्न मना रही है। इन दिनों परिवार अपने घरों में भगवान गणेश के स्वागत की तैयारी में हैं। वोल्टास चाहता है कि कैशबैक और लचीले फाइनेंस विकल्पों के जरिए त्यौहारी खरीदारी ग्राहकों के लिए ज्यादा फायदेमंद बने। ये विकल्प सुविधा और किफायत, दोनों बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं।
इस गणेश चतुर्थी पर, ग्राहक वोल्टास और वोल्टास बेको के चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 15% तक का कैशबैक और 6,000 रुपये तक के फायदे पा सकते हैं। इसके साथ ही प्रमुख बैंक कार्ड्स और डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म्स पर भी शानदार कैशबैक ऑफर दिए जा रहे हैं। खरीदारी को और सहज बनाने के लिए वोल्टास भागीदार बैंकों और फाइनेंस पार्टनर्स के जरिए आसान ईएमआई, कम लागत वाली ईएमआई और बिना किसी शुरुआती भुगतान जैसी स्कीमें दे रहा है। ये सभी ऑफर्स वोल्टास और वोल्टास बेको के कई प्रोडक्ट्स पर उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहक अपने घरों को नए और कम बिजली खपत वाले आधुनिक एप्लायंसेज से अपग्रेड कर सकते हैं, वह भी ज्यादा वित्तीय सहूलियत के साथ।
परंपरागत रूप से यह त्यौहार नई शुरुआत, घर के एप्लायंसेज अपग्रेड करने और बढ़ी हुई खरीदारी से जुड़ा रहा है। नए होम एप्लायंसेज खरीदने के लिहाज से यह साल के सबसे अहम मौकों में से एक है। भारतीय ग्राहक आराम, सुविधा और रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने वाले प्रोडक्ट्स पर खर्च कर रहे हैं, और वोल्टास ऐसे सॉल्यूशन पेश करता रहेगा जो बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक वैल्यू भी दें।
इन ऑफर्स के बारे में बात करते हुए वोल्टास लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुंदन मेनन ने कहा, “गणेश चतुर्थी समृद्धि, खुशियों और नई शुरुआत का त्यौहार है। वोल्टास में हम ग्राहकों को नए और बिजली बचाने वाले प्रोडक्ट्स घर लाने का मौका दे रहे हैं, वह भी आकर्षक फायदों और फाइनेंस विकल्पों के साथ। उनके त्यौहारी उत्सव का हिस्सा बनकर हमें बेहद खुशी है। इन ऑफर्स का मकसद घर के एप्लायंसेज अपग्रेड करना आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि ग्राहक अपने परिवार के लिए आरामदेह और आधुनिक घर तैयार कर सकें। हम देश भर के ग्राहकों के साथ खुशियां बांटने और उनका खरीदारी अनुभव बेहतर बनाने के लिए उत्सुक हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal