Tuesday , September 15 2026

शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला में शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। “शिक्षा और 21वीं सदी के कौशलों का विकास विषयक शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला की 28वीं प्रस्तुति का आयोजन नक्षत्र फ़ाउंडेशन एवम् शिक्षाशस्त्र विभाग, शिया पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव, (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर शिक्षाशास्त्र विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय), अर्जुन देव भारती (संयुक्त सचिव, आईटी एवम् इलेक्ट्रॉनिक्स, उत्तर प्रदेश), महेंद्र भीष्म (उपन्यासकार, निबंधक सह प्रधान न्यायपीठ सचिव (से०नि०) इलाहाबाद उच्च न्यायालय लखनऊ पीठ) उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में प्रो० एसएसआर बाकरी (प्राचार्य, शिया पीजी कॉलेज), डॉ. कनीज़ मेहदी ज़ैदी (विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग, शिया पी०जी० कॉलेज), डॉ. मोहम्मद अली (असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, शिक्षाशास्त्र विभाग, शिया पी०जी० कॉलेज) एवम् रेखा झा (संरक्षक, नक्षत्र फ़ाउंडेशन) की उपस्थिति रही।