Sunday , September 13 2026

विवेकानंद युवा मैराथन में 2600 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। युवराष्ट्र द्वारा आयोजित विवेकानंद युवा मैराथन में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन, अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्र भावना का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करने के साथ ही स्वास्थ्य, खेल और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना था। मैराथन में बालक और बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को आठ हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, खेल भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है।