Saturday , August 29 2026

खेल दिवस पर AKTU में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जे. पी. पांडे, कुलसचिव रीना सिंह एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह के नेतृत्व में खेल दिवस के अवसर पर 28 से 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज में प्रतिभाग किया। इन खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा टीम भावना को प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर एसो. डीन इन्नोवेशन डॉ. अनुज शर्मा, डॉ. गजेन्द्र कुमार गुप्ता डॉ. विजय सिंह एवं डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी ने भी विद्यार्थियों के साथ सहभागिता करते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों में उनका सहयोग एवं उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ खेलों में भाग लिया।