Tuesday , October 13 2026

कैरेटलेन के रक्षाबंधन कैंपेन में दिखा भाई-बहन के अनोखे प्यार का मजेदार अंदाज

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा ग्रुप के ज्वेलरी ब्रांड कैरेटलेन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपना नया कैंपेन लॉन्च किया है। जिंदगी के हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ निभाने वाले और बिना कहे ही दिल की बात समझने वाले भाई-बहन के अनोखे रिश्ते को इसमें दिखाया गया है। “POV: भाई नोज़ (Knows) बेस्ट” नाम की यह शॉर्ट फिल्म भाई-बहन की खट्टी-मीठी नोकझोंक और उनके प्यार को बड़े ही मजेदार तरीके से पेश करती है। यह फिल्म इस बात को बखूबी दिखाती है कि कैसे एक भाई, अपनी बहन के बोलने से पहले ही उसकी पसंद-नापसंद को अच्छी तरह समझ लेता है।

रक्षाबंधन पर आधारित इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन भाई-बहन बने अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा के बीच की नोकझोंक और गहरे रिश्ते को दिखाया गया है। कहानी में बहन अपने भाई को चिढ़ाती है, जिसके बाद भाई अपनी बहन के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट ढूंढने की कोशिश करता है। यह फिल्म उन छोटी-छोटी बातों और पुरानी यादों को दिखाती है, जो भाई-बहन के इस रिश्ते को खास बनाती हैं।

कैरेटलेन के मैनेजिंग डायरेक्टर सौमेन भौमिक ने कहा, “भाई-बहन के रिश्ते में सालों पुरानी नोकझोंक, मजाक और अनगिनत छोटी-छोटी यादें होती हैं। इस फिल्म के जरिए हम इसी जाने-पहचाने रिश्ते को वास्तविक और भरोसेमंद तरीके से दिखाना चाहते थे। भाई-बहन भले ही इसे हमेशा खुलकर न कहें, लेकिन उनकी नोकझोंक के पीछे हमेशा प्यार छिपा होता है। इस रक्षाबंधन पर, हम लेकर आए हैं, ₹5,000 से शुरू होने वाली डायमंड ज्वेलरी, जो गिफ्ट देने की खुशी को और भी खास व आसान बनाती है।”

यह कैंपेन भाई-बहन के रिश्ते को मजेदार तरीके से दिखाता है और रक्षाबंधन को एक आधुनिक रूप में पेश करता है। साथ ही यह एक सीधी सी सोच को मजबूत करता है: सबसे बेहतरीन गिफ्ट वही लोग देते हैं जो आपको सबसे अच्छी तरह जानते हैं। यह फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में उन अनगिनत तरीकों का जश्न मनाती है, जिनसे भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाते हैं।