लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पांच दिवसीय बैंकिंग, भेदभाव रहित पीएलआई योजना लागू करने और शेष लंबित मुद्दों हेतु सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अशोक मार्ग स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर संयुक्त प्रदर्शन किया।

फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि विगत नवंबर से 3 माह तक इन्हीं मांगों हेतु बैंककर्मियों द्वारा अनेको प्रदर्शन, धरना, रैली, एक्स (ट्विटर) अभियान तथा 27 जनवरी 2026 को एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल भी की गईं। परंतु केंद्र सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। अतः बाध्य होकर फोरम की केंद्रीय समिति ने पुन: संघर्ष का बिगुल बजा दिया है।
प्रदर्शन में काम. वाई के अरोड़ा (प्रदेश संयोजक), डीके सिंह, लक्ष्मण सिंह, एसके संगतानी, वीके माथुर, संदीप सिंह, अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, स्वाति सिंह आदि विभिन्न घटक दलों के बैंक नेताओं ने केंद्र सरकार को लंबे संघर्ष की चेतावनी दी।

इनके अतिरिक्त यूपी दुबे, आरएन शुक्ला, शकील अहमद, विभाकर कुशवाहा, दीपक सिंह, अभिषेक तिवारी, राजेंद्र जोशी आदि बैंक नेताओं ने कहाकि इस बार हम अपनी मांगे हर हाल में लेकर रहेंगे।
अनिल तिवारी (मीडिया प्रभारी) ने बताया 30 अगस्त को एक्स (ट्विटर) अभियान, 3 सितंबर को पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैजधारण तथा 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल आहूत की गई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal