लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम में प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महाविद्यालय की छात्राओं एवं प्राध्यापकों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री के संवाद को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में कुल 136 छात्राओं की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं नशा मुक्ति समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन स्पोर्ट्स क्लब एवं फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष डॉ. शीलधर दुबे के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को खेलकूद में सक्रिय सहभागिता, शारीरिक सक्रियता, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना रहा। लाइव प्रसारण के माध्यम से छात्राओं को खेलों के महत्व तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रेरणादायक संदेश प्राप्त हुए।

इस अवसर पर छात्राओं ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए खेल भावना, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा को विकसित करने, नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने तथा नशे जैसी हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिवानी श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नशा मुक्ति समिति, फिजिकल एजुकेशन तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. निशि मिश्रा (राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्राध्यापकों, आयोजकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलतापूर्वक सम्पन्नता के लिए सभी को धन्यवाद दिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal