लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ‘एडवांटेज – बिजनेस: द इनसाइड एज’ कॉन्क्लेव में कारोबारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने बिजनेस की चुनौतियों और अवसरों पर अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में GST, टैक्स, रियल एस्टेट कंप्लायंस, फायर सेफ्टी, बिजनेस स्ट्रक्चर, इनोवेशन और ग्रोथ जैसे अहम मुद्दों पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक जानकारी दी।
इन्फिनिटी कनेक्ट्स की डॉली रस्तोगी, सुरभि श्रीवास्तव, फाउंडर – इन्फिनिटी कनेक्ट्स की ओर से हिल्टन गार्डन इन में ‘एडवांटेज – B2B बिजनेस नेटवर्किंग कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव की थीम ‘बिजनेस: द इनसाइड एज’ रही। जिसमें सामान्य बिजनेस नेटवर्किंग से अलग कारोबार से जुड़े अनुपालन, टैक्स, सुरक्षा मानकों, बिजनेस स्ट्रक्चर और भविष्य की रणनीतियों जैसे व्यावहारिक विषयों पर चर्चा की गई।
कॉन्क्लेव में आयोजित तीन पैनल डिस्कशन में विशेषज्ञों ने कारोबारियों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों और उनसे निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर विचार साझा किए। चर्चा में GST एवं इनकम टैक्स, रियल एस्टेट कंप्लायंस, बिजनेस स्ट्रक्चर, फायर एंड सेफ्टी नॉर्म्स, इनोवेशन, नए बिजनेस अवसर और बिजनेस ग्रोथ जैसे विषय प्रमुख रहे।
पैनल चर्चाओं में रीना भार्गव, आलोक सेठ, शबीना सिंह, मयूर टंडन, अशोक कुमार, एसके जग्गी, मुकेश गुलाटी, आस्था गुप्ता, राघव बक्शी, राघव प्रकाश और डॉली रस्तोगी ने अपने अनुभव साझा किए। सत्रों का संचालन सुरंगमा शर्मा और कर्नल विजय सिंह चंदेल ने किया।

कार्यक्रम के कीनोट सत्र में करम इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर विशाल निगम ने कारोबार के बदलते माहौल और उद्यमियों के सामने मौजूद अवसरों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वनिता यादव (Founder, Kovida) ने किया। वहीं आशीष धवन (Enagic Water) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
युवाओं को कारोबार से जोड़ने पर रहा जोर
कॉन्क्लेव में युवा विद्यार्थियों की भागीदारी भी देखने को मिली। Neha Ansy School के सहयोग से लखनऊ के छात्रों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें स्थानीय बिजनेस लीडर्स और प्रोफेशनल्स से सीधे संवाद करने का अवसर मिला।
आयोजकों के अनुसार, विद्यार्थियों की भागीदारी का उद्देश्य उन्हें केवल किताबी जानकारी तक सीमित रखने के बजाय उद्यमिता, बिजनेस नेटवर्किंग और इंडस्ट्री के वास्तविक कामकाज से परिचित कराना था। छात्रों ने कारोबारियों से बातचीत कर बिजनेस शुरू करने, नेटवर्क बनाने और अलग-अलग इंडस्ट्री में उपलब्ध संभावनाओं को समझने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के आयोजन में सुरंगमा शर्मा, अमित अरोड़ा, नेहा भट्ट और अंकुर कक्कड़ की भूमिका रही। आयोजकों ने डॉली रस्तोगी, सुरभि श्रीवास्तव, फाउंडर – इन्फिनिटी कनेक्ट्स और यशस्वी प्रसाद के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वैभव अग्रवाल(Outreach Partner एवं Chairman, IIA) तथा आनंदी अग्रवाल (IIA Women Chair) का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम को Ceremony Realty और Tile Crete का स्पॉन्सरशिप तथा Orion Hospitality का सपोर्ट मिला।
इन्फिनिटी कनेक्ट्स के मुताबिक, ऐसे आयोजनों का उद्देश्य स्थानीय कारोबारियों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, संभावित व्यावसायिक सहयोग तलाशने और बिजनेस से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद का अवसर उपलब्ध कराना है। लखनऊ में तेजी से विकसित हो रहे कारोबारी माहौल के बीच इस तरह के मंचों के जरिए अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायियों के बीच संपर्क और विचारों का आदान-प्रदान बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal