Monday , August 24 2026

22 वर्षों बाद लखनऊ बना IMA की स्टेट वर्किंग कमेटी बैठक का मेजबान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ शाखा द्वारा आयोजित 3rd State Working Committee (SWC) Meeting 2026 की पूर्व संध्या पर शनिवार, 22 अगस्त को Aamodh Resort में भव्य Gala Dinner एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए IMA के वरिष्ठ पदाधिकारियों, State Working Committee के सदस्यों, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में चिकित्सा जगत और जनप्रतिनिधियों के बीच आत्मीय संवाद देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने चिकित्सकों द्वारा समाज एवं जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा चिकित्सा समुदाय के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।

समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. अमित चौहान (विधायक, बीकापुर विधानसभा, अयोध्या), असीम कुमार (विधायक, तमकुहीराज विधानसभा, कुशीनगर), डॉ. सुरभि (विधायक, कायमगंज विधानसभा, फर्रुखाबाद), डॉ. नीरज बोरा (विधायक, लखनऊ उत्तर विधानसभा) तथा डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव (महापौर, गोरखपुर) सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

IMA के प्रदेश नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों एवं चिकित्सकों का IMA Lucknow Branch की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

वहीं 23 अगस्त को Aamodh Resort में 3rd State Working Committee Meeting 2026 की औपचारिक बैठक होगी। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए IMA के State Working Committee Members एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

बैठक में IMA की संगठनात्मक गतिविधियों, चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, चिकित्सा सेवाओं में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों, चिकित्सकों की सुरक्षा एवं हितों तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि IMA की State Working Committee Meeting प्रत्येक तीन माह में आयोजित की जाती है। लगभग 22 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद IMA Lucknow शाखा को इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी का अवसर मिला है। जिससे यह आयोजन लखनऊ के चिकित्सा समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।

State Working Committee Meeting के साथ ही IMA Lucknow Branch द्वारा 23 अगस्त को State Level Refresher Course & CME 2026 का भी आयोजन किया गया है। यह शैक्षणिक कार्यक्रम पूरे दिन चलेगा और इसमें विभिन्न चिकित्सा विषयों पर प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी चिकित्सक अपने व्याख्यान एवं अनुभव साझा करेंगे।

इस CME एवं Refresher Course का उद्देश्य चिकित्सकों को चिकित्सा विज्ञान में हो रहे नवीन विकास, आधुनिक उपचार पद्धतियों, क्लिनिकल प्रैक्टिस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा वर्तमान समय की चिकित्सा चुनौतियों के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए चिकित्सकों को विशेषज्ञों के साथ ज्ञान एवं अनुभव साझा करने का अवसर भी मिलेगा।

IMA Lucknow की मानद सचिव एवं डा. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा, “लगभग 22 वर्षों बाद IMA लखनऊ शाखा को State Working Committee Meeting की मेजबानी का अवसर मिलना हमारे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन संगठनात्मक संवाद के साथ-साथ चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी शैक्षणिक मंच भी बने। प्रदेशभर से आए IMA पदाधिकारियों, चिकित्सकों और सम्मानित अतिथियों का लखनऊ में स्वागत करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।”

IMA Lucknow के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार अस्थाना ने कहा, “IMA चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ निरंतर चिकित्सा शिक्षा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। State Working Committee Meeting और State Level Refresher Course & CME का एक साथ आयोजन इसी दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे प्रदेशभर के चिकित्सकों को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ नवीन चिकित्सा ज्ञान और अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।”