लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर 21 अगस्त को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के लिए प्री हैकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इस हैकथॉन में विश्वविद्यालय परिसर के 186 छात्र 31 टीमों में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान टीमों को 10 विभागों की दस क्षेत्रों की बाढ़, कृषि, स्मार्ट वाहन, लॉजिस्टिक, एग्रीकल्चर एंड टूरिज्म, साइबर सिक्योरिटी, ब्लॉकचेन, स्मार्ट एजुकेशन, फिटनेस एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अपने आइडिया से समाधान प्रस्तुत करेंगे। उनके समाधान को जूरी मूल्यांकन करेगी। सबसे सटीक एवं व्यवहारिक आइडिया को चयनित किया जाएगा।
चयनित आइडिया स्मार्ट इंडिया हैकथॉन में हिस्सा लेगी। प्री हैकथॉन का उद्घाटन कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय करेंगे। जबकि इनोवेशन हब के निदेशक वित्त अधिकारी केशव सिंह, डीन इनोवेशन प्रो0 बीएन मिश्रा, एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा सहित इनोवेशन अब के सीईओ डॉ0 महीप सिंह मौजूद रहेंगे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal