लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ओमैक्स हजरतगंज कमर्शियल सेंटर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। ओमैक्स हजरतगंज कमर्शियल सेंटर ओनर्स एंड ऑक्यूपेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में स्टूडियो और शॉप ओनर्स, उनके परिवारों और सेंटर से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। पूरे परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया और सभी ने मिलकर आजादी का जश्न मनाया।
इस मौके पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट मनीष वर्मा, मनीष लालचंदानी, अचल गुप्ता, विजय पांडे, मनीषा वर्मा, रोली आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में ओमैक्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अंजनी पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि देश को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
उन्होंने कहा, “आज का दिन हमें याद दिलाता है कि यह आजादी हमें बहुत संघर्ष और बलिदान के बाद मिली है। इसलिए इसकी कद्र करना और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। ओमैक्स हजरतगंज कमर्शियल सेंटर में स्टूडियो और शॉप ओनर्स, उनके परिवारों और पूरी टीम को एक साथ आजादी का जश्न मनाते देखकर बहुत खुशी हुई। ऐसे आयोजन हमें एक साथ लाते हैं और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का एहसास भी कराते हैं।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal