लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फन रिपब्लिक मॉल में चार दिवसीय विशेष कार्यक्रम “फील लाइक ए सोल्जर के तीसरे सीजन की शुरुआत भव्य तरीके से हुई। यह आयोजन लखनऊवासियों को देशभक्ति, गौरव और एकता की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से 14 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें रोमांचक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सैनिकों को समर्पित कई प्रेरणादायक कार्यक्रम शामिल हैं।

14 अगस्त को आर्मी-स्टाइल ऑब्स्टेकल सेटअप का अनावरण किया गया। विशेष रूप से तैयार किए गए ट्रैक पर आगंतुक अपनी हिम्मत, ताकत और दृढ़ संकल्प की परीक्षा ले सकेंगे। 15 अगस्त को लाइव देशभक्ति प्रस्तुतियाँ हुई। स्वतंत्रता दिवस पर संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए शहीद वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

वहीं 16 अगस्त को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के ब्रास बैंड ने भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवशाली धुनों से मॉल को गुंजायमान कर दिया। जबकि 17 अगस्त को देशभक्ति पर आधारित बच्चों और युवाओं के लिए क्विज़ व इंटरऐक्टिव गतिविधियाँ, पूरे परिवार को देशभक्ति के रंग में रंग देंगी।

फन रिपब्लिक मॉल के आयोजक ने कहा, “भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस हर्षोल्लासपूर्ण अवसर पर, फन मॉल ऊर्जा और गर्व से भर उठा है। इन-हाउस खेल प्रतियोगिताओं में युवाओं की भागीदारी ने उत्सव में और भी रंग भर दिए। चार दिवसीय उत्सव एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक भावना है।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal