Friday , August 14 2026

बारिश के बीच दिखा देशभक्ति का जज्बा, बढ़ेपुरा में निकली तिरंगा यात्रा

बरेली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय हाईस्कूल बढ़ेपुरा, नवाबगंज में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुबह से हो रही घनघोर बारिश के बावजूद बारिश थमते ही विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। शारिक, अर्सलान, नाजिम, शानिब, शिवम, आकिब और अजय समेत अन्य विद्यार्थियों ने जोशीले नारे लगाए।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं नीलम रस्तोगी, दीपाली मिश्रा एवं भावना मौजूद रहीं। राष्ट्रीय खिलाड़ी मोहम्मद आरिफ तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहित कुमार और मोहम्मद शाहिद ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना देखने को मिली।