लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में आयोजित जनपदीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल बढ़ेपुरा, नवाबगंज के खिलाड़ियों ने अंडर 17 बालक वर्ग में प्रतिभाग कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण अंचल के विद्यालय से आने वाले इन बच्चों ने अपने गांव से निकलकर शहर में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभा करना प्रारंभ किया है और कम समय में ही खेल पर पकड़ बनानी शुरू कर दी है।
प्रतिभागी छात्रों में मोहम्मद रेहान, अर्सलान, नाजिम खान, मोहम्मद नवाजिश, नूर आजम, हर्षित गंगवार ,अनिल, अमित मौर्य, सचिन और अंकित ने प्रतिभाग किया। मो. आरिफ़ ने छात्रों को खेल के नियम समझाए और अभ्यास कराया। शतरंज प्रतियोगिता में मो. नवाज़िश, पिंकू, दीपांशु और अनिल ने अच्छा प्रदर्शन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना राजपूत ने कहा कि वह स्वयं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है और वह चाहती हैं कि उनके विद्यालय के बच्चे भी बढ़-चढ़कर खेलों में प्रतिभाग करें। इसके लिए वह हर सुविधा बच्चों को उपलब्ध करा रही हैं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता सकुशल संपन्न हुई और उन्होंने सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal