लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने छात्रों और शिक्षकों से सीधे वाट्सएप से जुड़ गया है। उन्हें कोई भी सूचना सीधे वाट्सएप से दी जाएगी। इसकी शुरूआत मंगलवार से की गयी।
इस समय छात्र से लेकर शिक्षक तक वाट्सएप एक्टिव रहते हैं। उन्हें इस माध्यम से सूचना तत्काल पहुंचायी जा सकती है। इसी को देखते हुए कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विश्वविद्यालय ने वाट्सएप के जरिये संदेश भेजने की पहल की है। सूचना संबंधित छात्र या शिक्षक को भेजने के लिए सीधे उनके नंबरों पर वाट्सएप कर दिया जाएगा। मसलन, प्लेसमेंट ड्राइव, रिजल्ट आदि की सूचना जिस पाठ्यक्रम एवं शैक्षणिक सत्र के छात्र को भेजनी है उसे वाट्सएप कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से भेजे जाने वाला मैसेज नंबर की बजाय एकेटीयू वाट्सएप से जाएगा। यानि छात्र या शिक्षक के मोबाइल पर किसी नंबर की जगह एकेटीयू वाट्सएप लिखकर आएगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal