Thursday , September 17 2026

टीबी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित कर दी शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। इस दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव एवं लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंद एवं बीमार लोगों की सेवा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्यों से संवेदनशील और सहयोगी समाज के निर्माण को बल मिलता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी, पार्षद सी.बी. सिंह, राम अवतार कनौजिया, अनूप सिंह, संतोष तेवतिया, मंडल अध्यक्ष दया पांडेय, सतीश शर्मा, सुशील तिवारी, चंद्र प्रकाश अवस्थी, मनोज श्रीवास्तव, रमेश चंद्रा, पीयूष तिवारी, राजेश चौहान एवं लखन मौर्य सहित अस्पताल के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।