Monday , August 3 2026

AKTU परिसर में गूंजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, छात्रों और शिक्षकों ने ली शपथ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के शुभारंभ का ऑनलाइन प्रसारण किया गया। 

कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में कुलसचिव रीना सिंह, आईईटी एवं कैस के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों सहित छात्रों ने प्रधानमंत्री के नशा मुक्ति से संबंधित प्रेरणादायी भाषण को सुना। 

इस दौरान नशा मुक्त भारत का प्रो0 वीरेंद्र पाठक से शपथ भी दिलाया। इस मौके पर एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, उप परीक्षा नियंत्रक नेहा श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।