Tuesday , July 28 2026

लुलु मॉल में दो दिवसीय फनटुरा शतरंज प्रतियोगिता ने बटोरा खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लुलु मॉल स्थित प्रमुख इनडोर एम्यूज़मेंट एवं फैमिली एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन फनटुरा द्वारा 25 एवं 26 जुलाई को लुलु मॉल के एट्रियम-1 में दो दिवसीय भव्य फनटुरा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से कुल 330 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19, महिला (विमेन), ओपन एवं वेटरन सहित विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए गए। जिससे सभी आयु वर्ग के शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। यह आयोजन लुलु मॉल में आयोजित अब तक की सबसे आकर्षक और उत्साहपूर्ण शतरंज प्रतियोगिताओं में से एक रहा।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं वयस्कों में रणनीतिक सोच, खेल भावना और बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करना था। विभिन्न स्कूलों, शतरंज अकादमियों तथा स्वतंत्र शतरंज खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन के दौरान अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जयाकुमार गंगाधरन (डायरेक्टर, यूपी, दिल्ली एवं तेलंगाना, लुलु ग्रुप) ने कहा कि इस प्रकार के बौद्धिक एवं कौशल-आधारित आयोजन बच्चों और युवाओं के मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लुलु ग्रुप भविष्य में भी ऐसे आयोजनों का समर्थन करता रहेगा, जिससे समाज की प्रतिभाओं को एक सकारात्मक एवं सशक्त मंच प्राप्त हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिजू सुगाथन (रीजनल डायरेक्टर, यूपी, दिल्ली एवं तेलंगाना, लुलु ग्रुप) ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच, धैर्य और निर्णय क्षमता को विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। समीर वर्मा (रीजनल मैनेजर, यूपी, दिल्ली एवं तेलंगाना, लुलु ग्रुप) ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में विश्लेषणात्मक सोच, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं।

वसीम अहमद ख़ान (ऑपरेशंस मैनेजर, लुलु फनटुरा) ने प्रतियोगिता में मिली शानदार भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि फनटुरा का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि सीखने, कौशल विकास एवं पारिवारिक सहभागिता को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि फनटुरा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षिक, खेल एवं कौशल-आधारित आयोजनों का आयोजन करता रहेगा, जिससे बच्चों, युवाओं और परिवारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने एवं नए अनुभव प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट मंच मिलता रहे।

प्रतियोगिता का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की गई। 26 जिलों से आए 330 खिलाड़ियों की सहभागिता ने इस आयोजन को राज्य स्तरीय पहचान दिलाई। फनटुरा आने वाले समय में भी ऐसे ज्ञान, खेल, कौशल एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़े आयोजनों के माध्यम से लखनऊ में पारिवारिक मनोरंजन के अग्रणी केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान को और सुदृढ़ करता रहेगा।