Thursday , September 3 2026

उत्तर प्रदेश

सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील

नई दिल्ली : संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सरकार ने विपक्षी दलों से संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग की अपील की। बैठक में पश्चिम एशिया की मौजूदा …

Read More »

ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध ‘पिच ब्लैक’ सोमवार से, भारत के वायु योद्धा शामिल होंगे

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस डार्विन में सोमवार से द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘पिच ब्लैक’ शुरू करेगी, जो 7 अगस्त तक चलेगा। इस अभ्यास का नाम उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के विशाल निर्जन क्षेत्रों में रात्रि उड़ान विशेष अभियान के कारण रखा गया है। इसमें भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, …

Read More »

गोंडा में अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़, 1.13 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अवैध व नकली औषधियों के नेटवर्क पर प्रभावी रोकथाम की नीति के अंतर्गत, एकत्र अभिसूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुख्यालय, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद गोंडा के बरियार पुरवा सोनार गली, बड़गांव, थाना कोतवाली नगर में 9 जनपदों के औषधि निरीक्षकों एवं स्थानीय …

Read More »

यूज्ड कमर्शियल व्हीकल मार्केट को नई रफ्तार, SAMIL-अशोक लेलैंड ने किया करार

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। श्रीराम ऑटोमॉल इंडिया लिमिटेड (SAMIL) ने हिंदूजा ग्रुप की प्रमुख भारतीय कंपनी और देश की अग्रणी कमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर करके रणनीतिक साझेदारी की है।इस सहयोग का मकसद सर्टिफाइड पुराने अशोक लेलैंड कमर्शियल वाहनों के लिए एक …

Read More »

गोमती नदी की बदहाल स्थिति पर भाजपा पार्षद ने पीएम को लिखा पत्र, उठाए गंभीर सवाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना के संयोजक एवं मनकामेश्वर वार्ड के पार्षद रणजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र में गोमती नदी की सफाई, राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) तथा संबंधित सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नदियों के संरक्षण …

Read More »

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच की मांग

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है। दोनों नेताओं ने आरोप …

Read More »

किशोर मन को समझने के लिए अभिभावकों को दिए प्रभावी मार्गदर्शन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मांट फोर्ट इंटर कॉलेज के सभागार में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए ‘सतह से नीचे: किशोरावस्था का सफर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ। इसके बाद विद्यार्थी समूह ने प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया। …

Read More »

helios म्यूचुअल फंड ने शिक्षकों को समझाया वित्तीय विरासत निर्माण का नया दृष्टिकोण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे परिवारों के बीच दीर्घकालिक वित्तीय योजना और भविष्य के लिए व्यवस्थित निवेश की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए …

Read More »

गीता के संदेश से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का संचार

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, गोमती नगर में गीता परिचय अभियान के सहयोग से “श्रीमद्भगवद्गीता द्वारा लाइफ मैनेजमेंट स्किल्स” विषय पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल, सचिव राजीव अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्या शिल्पी बाजपेयी और उपप्रधानाचार्या शालू श्रीवास्तव के संरक्षण …

Read More »

न्यायमूर्ति डी.पी. गुप्ता को समर्पित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में दिखाया कानूनी कौशल

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/टेलीस्कोप टुडे)। दिवंगत न्यायमूर्ति डी.पी. गुप्ता की जन्मशती के उपलक्ष्य में बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में आयोजित प्रथम जस्टिस डी.पी. गुप्ता मूट कोर्ट प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को समापन हो गया। डा. अखिलेश दास गुप्ता ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी (सुप्रीम …

Read More »