लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोसाईगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को उत्साह फाउण्डेशन की ओर से भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों के बीच नि:शुल्क भोजन पैकेट वितरित किए गए। संस्था के इस सेवा कार्य से अस्पताल परिसर में मानवीय संवेदना और सहयोग का वातावरण देखने को मिला। मरीजों और उनके परिजनों ने इस पहल के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
फाउण्डेशन की निदेशक ऋचा माथुर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और तीमारदारों को कई बार भोजन जैसी मूलभूत आवश्यकता में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अजय कुमार, के.के. मिश्रा, ओ.पी. गुप्ता, डॉ. एस.के. गोपाल, विष्णु श्रीवास्तव एवं इंजी. जीतेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संस्था ने भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे सामाजिक एवं मानवीय प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal