लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीफा का जश्न अगर देखना है तो लखनऊ के फन रिपब्लिक मॉल में देखिए जहाँ फीफा मैचों की स्क्रीनिंग, फीफा के हर साल के विजेता की जानकारी उनके फ्लैग द्वारा साथ ही विजेताओं के लिए ट्रॉफी भी मौजूद है।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए “फन फुटबॉल फेस्ट” का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ था। फीफा थीम से प्रेरित इस फुटबॉल महोत्सव का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके वरिष्ठ फुटबॉलर प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया था। जिसके बाद से अब तक लगभग एक हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं जबकि लीग मैचों की शुरुआत भी हो चुकी है।
आयोजकों के अनुसार इस फुटबॉल फेस्ट में लखनऊ की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगी मुकाबले प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं सप्ताह के अन्य दिनों में आम नागरिक और फुटबॉल प्रेमी पंजीकरण कराकर विभिन्न फुटबॉल गतिविधियों, स्किल चैलेंज और पेनल्टी शूटआउट प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। आज अंडर 10, 12,13,14 टीमों के मैच थे। जैसे जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ती जाएगी। खिलाड़ी ट्रॉफी की तरफ अग्रसर होते जाएंगे।

खेल प्रेमियों के लिए एक और आकर्षण यह है कि फन रिपब्लिक मॉल में विश्व प्रसिद्ध स्पोर्ट्स ब्रांड्स एडिडास, नाइकी, अंडर आर्मर, एसिक्स, न्यू बैलेंस, लाइफस्टाइल और प्यूमा की उपलब्धता भी है जोकि हाल ही में मॉल के एक्सपेंशन का हिस्सा है। जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को एक ही स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स उत्पादों का अनुभव प्राप्त हो सकेगा।
आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं में फिटनेस, टीम भावना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए यह आयोजन शहर के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक अनूठा मंच साबित होगा। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यहां कोचेस भी तैनात है जो कि फुटबॉल की बारीकियों से उन्हें रूबरू कराएंगे।
21 जून से 25 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस महोत्सव में फुटबॉल मैचों के साथ-साथ दर्शकों के लिए विशेष सहभागिता कार्यक्रम, स्किल चैलेंज और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal