Thursday , June 11 2026

‘आखिर जाएंगी कहां? बार-बार वहीं लौटना पड़ता है’, ममता बनर्जी के कांग्रेस में जाने की अटकलों पर दिलीप घोष का बड़ा तंज

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल। तृणमूल कांग्रेस में जारी बिखराव और ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने तंज किया है।गुरुवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए, आखिर जाएंगी कहां? बार-बार वहीं लौटना पड़ता है।” सायनी घोष और यूसुफ को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पूरा स्कोर हो जाने दीजिए।”दिलीप घोष ने आगे कहा, “मैंने पहले ही कहा था, जिस दिन यह पार्टी हारेगी, उसी दिन इसका अंत हो जाएगा। नेता भाग रहे हैं और जनता उन्हें नकार रही है।”पार्टी में टूट को लेकर उन्होंने कहा कि “तृणमूल एक गैंग की तरह थी, डी-कंपनी जैसी। स्वार्थी लोग आए थे और हारते ही चले गए। इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।”वहीं अपने दौरे के दौरान विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महकमा परिषद के पास बुनियादी ढांचा नहीं है। “चुनाव हो चुका है, प्रतिनिधि मौजूद हैं, उनके साथ बैठक की जाएगी और परिषद को व्यवस्थित किया जाएगा। समस्याओं की पहचान कर समाधान किया जाएगा।”बता दें कि दिलीप घोष अपनी पत्नी के साथ बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से चिलापाता के लिए रवाना हुए।