न्यू चंडीगढ़ : राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मंगलवार रात खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मुकाबले में 16 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हार का समाना करना पड़ा।वैभव ने विस्फोटक पारी में 3 चौके और 5 छक्के लगाए। इसी के साथ वह इस सीजन में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस सीजन में अबतक खेले 9 मैचों में 44.44 की औसत और 238.09 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 400 रन बनाए। इस दौरन उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकले हैं।ऑरेंज कैप की दौड़ में उनके बाद अभिषेक शर्मा (380 रन), केएल राहुल (358 रन), विराट कोहली (351 रन) और हेनरिक क्लासेन (349 रन) शामिल हैं।वहीं प्रभसिमरन सिंह 346 रन के साथ छठे स्थान पर हैं।पर्पल कैप की रेस में कड़ी टक्करइंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने इस मैच में एक विकेट लेकर अपने कुल विकेटों की संख्या 14 कर ली और पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पहुंच गए।उनके साथ भुवनेश्वर कुमार (टॉप पर), अंशुल कंबोज (तीसरे नंबर) और ईशान मलिंगा (चौथे नंबर) के भी 14-14 विकेट हैं। इसके बाद प्रिंस यादव और कागीसो रबाडा 13 विकेट के साथ बने हुए हैं।मैच का हालन्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने 62 रन की तेज पारी खेली, जबकि प्रभसिमरन सिंह (59), कप्तान श्रेयस अय्यर (30), कूपर कॉनली (30) और प्रियांश आर्य (29) ने अहम योगदान दिया।223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत आक्रामक रही। वैभव सूर्यवंशी (43) और यशस्वी जायसवाल (51) ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद डोनोवन फरेरा (नाबाद 52) और शुभम दुबे (नाबाद 31) ने बेहतरीन साझेदारी कर टीम को 19.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal