Saturday , October 31 2026

AKTU : इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट का आगाज, 10 टीमें दिखाएंगी दमखम

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय परिसर में इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय ने शनिवार को किया। इस खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, एथलेटिक, बैडमिंटन, वालीबॉल, टेबिल टेनिस, कैरम, शतरंज के खेल होंगे। इसमें कुलपति एकादश, कुलसचिव एकादश, वित्त अधिकारी एकादश, परीक्षा नियंत्रक एकादश, आईईटी एकादश, एफओएपी एकादश, कैश एकादश, डीन एकादश, फार्मा एकादश, मैनेजमेंट एकादश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने शतरंज खेलकर किया। उनके सामने परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया रहे। वित्त अधिकारी केशव सिंह एवं कैस के निदेशक प्रो0 एसपी शुक्ल ने भी शतरंज की बिशात पर बाजी चली। इस दौरान प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कहा कि खेल से न केवल आपसी सौहार्द बढ़ता है बल्कि फिट भी रहा जा सकता है। इसलिए सभी को खेल में हिस्सा लेना चाहिए। 

इस मौके पर प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, कुलसचिव अर्चना गहरवार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, एसो0 डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ0 आरके सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 डीपी सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह, सहा कुलसचिव डॉ. शिवम गुप्ता, डॉ0 ताबिश अहमद अब्दुल्लाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पहले दिन शतरंज, कैरम एवं टेबल टेनिस के खेल हुए। खेल समन्वय डॉ0 मनोज कुमार ने किया।