Friday , April 24 2026

ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली : ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार गिरावट का रुख बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज कमजोरी के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर बिकवाली का दबाव बना हुआ है।पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ जाने की आशंका के कारण पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में घबराहट का माहौल बना रहा। इस घबराहट की वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.41 प्रतिशत फिसल कर 7,108.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 219.06 अंक यानी 0.89 प्रतिशत टूट कर 24,438.50 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल 139.03 अंक यानी 0.28 प्रतिशत लुढ़क कर 49,171.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,457.01 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,155.45 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.86 प्रतिशत उछल कर 8,227.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ।एशियाई बाजार में आज आमतौर पर गिरावट का रुख बना हुआ है। एशिया के नौ बाजार में से सात के सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। ताइवान वेटेड इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 904.45 अंक यानी 2.40 प्रतिशत उछल कर 38,618.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स 312.77 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,453 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 122.50 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,035 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.68 प्रतिशत लुढ़क कर 4,910.64 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज जबरदस्त कमजोरी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 182.96 अंक यानी 2.48 प्रतिशत टूट कर 7,195.65 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.38 प्रतिशत फिसल कर 1,441.12 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.93 प्रतिशत लुढ़क कर 6,415.51 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,069.37 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,902 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।