बीजिंग : भारत के उभरते सितारे आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर-7 और हांगकांग ओपन 2025 के चैंपियन ली शी फेंग को सीधे गेम में 21-13, 21-16 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। इस जीत के साथ आयुष प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।पहले गेम में ली शी फेंग ने तेज शुरुआत की, लेकिन आयुष ने 4-4 पर बराबरी कर ली। इसके बाद मुकाबला 7-7 तक कांटे का रहा, लेकिन यहीं से भारतीय खिलाड़ी ने मैच पर पकड़ बना ली। यूएस ओपन 2025 के विजेता आयुष ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार अंक जुटाए और पहला गेम 21-13 से अपने नाम कर लिया।दूसरे गेम में भी शुरुआत में चीनी खिलाड़ी ने दबाव बनाया और बढ़त हासिल की। हालांकि, आयुष ने कई बार स्कोर बराबर किया और 13-13 के बाद पूरी तरह मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार छह अंक जीतते हुए मुकाबला 21-16 से खत्म किया। यह मैच कुल 51 मिनट तक चला।भारत का बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो स्वर्ण पदक रहा है—1965 में दिनेश खन्ना ने पुरुष एकल में और 2023 में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी की जोड़ी ने पुरुष युगल में खिताब जीता था।बैडमिंटन एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारत की टीम:पुरुष एकल: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच एस प्रणयपुरुष युगल: हरिहरन अम्साकरुनन-एम आर अर्जुन, पृथ्वी के आर-साई प्रतीक केमहिला एकल: पीवी सिंधु, मालविका बंसोड़, उन्नति हुड्डा, तन्वी शर्मामहिला युगल: कविप्रिया सेल्वम-सिमरन सिंघी, प्रिया कोंजेंगबाम-श्रुति मिश्रा, अश्विनी भाट के-एस गौतममिक्स्ड डबल्स: ध्रुव कपिला-तनिषा क्रास्टो, रोहन कपूर-रुत्विका शिवानी, आशिथ सूर्या-अमृता प्रमुथेश
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal