नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अप्रैल में होने वाले बहरीन ग्रां प्री और सऊदी अरब ग्रां प्री आयोजित नहीं किए जाएंगे। गहन समीक्षा और चर्चा के बाद फॉर्मूला 1 ने यह फैसला लिया है।आयोजकों के अनुसार कई विकल्पों पर विचार किया गया, लेकिन अंततः यह तय किया गया कि अप्रैल के लिए किसी वैकल्पिक रेस को भी शेड्यूल में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही फॉर्मूला 2, फॉर्मूला 3 और एफ1 अकादमी के निर्धारित राउंड भी अपने तय समय पर आयोजित नहीं होंगे। यह निर्णय फेडरेशन इंटरनेशनल डी ल’ऑटोमोबाइल (एफआईए) और संबंधित प्रमोटरों के साथ पूरी सलाह-मशविरा के बाद लिया गया है।फॉर्मूला 1 प्रमुख ने स्टेफानो डोमेनिकाली ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यह सही कदम है। उन्होंने कहा कि फॉर्मूला 1 आयोजकों और प्रमोटरों के समर्थन के लिए आभारी है, जो हमेशा उत्साह और ऊर्जा के साथ रेस की मेजबानी के लिए तैयार रहते हैं। डोमेनिकाली ने उम्मीद जताई कि परिस्थितियां सामान्य होते ही फॉर्मूला 1 दोबारा इन स्थानों पर लौटेगा।एफआईए अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयेम ने कहा कि एफआईए हमेशा अपने समुदाय और सहयोगियों की सुरक्षा और भलाई को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है और संगठन को उम्मीद है कि क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता लौटेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बहरीन और सऊदी अरब फॉर्मूला 1 सीजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और परिस्थितियां अनुकूल होते ही यहां रेस दोबारा आयोजित की जाएगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal