हैदराबाद : एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप क्वालीफायर 2026, हैदराबाद (तेलंगाना) में स्कॉटलैंड ने कड़े मुकाबले में इटली को 1-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। यह मुकाबला शनिवार को जी.एम.सी. बालायोगी हॉकी ग्राउंड (गाचीबौली हॉकी कॉम्प्लेक्स) में खेला गया।मैच में स्कॉटलैंड की ओर से एमी कॉस्टेलो ने एकमात्र गोल किया, जो टीम की जीत के लिए निर्णायक साबित हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा, लेकिन स्कॉटलैंड ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए अंततः जीत हासिल कर ली।इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि इटली को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दिन के बाद मेजबान भारत का सामना इंग्लैंड से होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal