तेहरान : पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने संकेत दिया है कि वह आगामी 2026 फुटबॉल विश्व कप में भाग नहीं लेगा। ईरान के खेल मंत्री अहमद दोन्यामाली ने बुधवार को कहा कि मौजूदा हालात में टीम का टूर्नामेंट में हिस्सा लेना संभव नहीं है।सरकारी मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि हालिया सैन्य हमलों और क्षेत्रीय संघर्ष के कारण देश की स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई है। उनके अनुसार ऐसी परिस्थितियों में खिलाड़ियों की सुरक्षा और सामान्य तैयारी सुनिश्चित करना कठिन है, इसलिए विश्व कप में भागीदारी पर पुनर्विचार किया गया है।दरअसल हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है। ईरान ने इन हमलों को गंभीर आक्रामक कार्रवाई बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध दर्ज कराया है।फुटबॉल विश्व कप 2026 का आयोजन 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, मैक्सिकों और कनाडा में संयुक्त रूप से होना है। ड्रॉ के अनुसार ईरान को ग्रुप-जी में बेल्जियम, मिस्र और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया था। समूह चरण के उसके सभी मैच अमेरिका के शहरों में निर्धारित थे।बताया जा रहा है कि हाल ही में विश्व कप की तैयारियों को लेकर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में भी ईरान की भागीदारी नहीं रही। मौजूदा हालात को देखते हुए आगे की स्थिति पर अंतिम निर्णय जल्द लिया जा सकता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal