नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले बड़ी राहत मिली है। चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहीं युवा बल्लेबाज प्रतिका रावल की टीम में वापसी हो गई है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अनुसार प्रतिका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में अपना पुनर्वास सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्हें अक्टूबर 2025 में महिला विश्व कप के दौरान टखने में चोट लगी थी। प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। सेमीफाइनल से पहले उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया था। तब से प्रतिका ने कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला था और वह पूरी तरह फिट होकर अब टीम में लौटी हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के बाद होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है।केंद्रीय अनुबंध और डब्ल्यूपीएल में चयनमैदान से दूर रहने के बावजूद प्रतिका रावल के अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत को देखते हुए उन्हें बीसीसीआई की केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल किया गया। इसके अलावा 2026 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में यूपी वॉरियर्स ने भी उन्हें अपनी टीम में चुना था, हालांकि चोट के कारण वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं।24 फरवरी से शुरू होगी सीरीजभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 24 फरवरी से ब्रिस्बेन में शुरू होगी। दूसरा और तीसरा मुकाबला होबार्ट में खेला जाएगा, जबकि एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ में आयोजित होगा।ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरानी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतिका रावल।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal