Friday , February 6 2026

कोयला खदान हादसा : बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका; 24 घंटे बाद भी रेस्क्यू जारी

Meghalaya : मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खनन स्थल पर हुए विस्फोट में कम से कम 18 खनिकों की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। हादसा गुरुवार सुबह थांगस्कू इलाके में हुआ, जब खदान में डायनामाइट का विस्फोट हुआ। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के अनुसार, बचाव दल फंसे हुए खनिकों को सुरक्षित निकालने के लिए तलाशी अभियान में जुटा हुआ है।घटना के बाद राज्य सरकार ने हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार को भी बचाव कार्य जारी रहने की उम्मीद है, ताकि अन्य संभावित फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। इस हादसे ने मेघालय में अवैध खनन के खतरों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गंभीर स्थिति को उजागर कर दिया है।