Tuesday , March 24 2026

गिरनार आरोहण-अवरोहण प्रतियोगिता 2026 : उप्र की तामसी सिंह लगातार छठी बार बनीं राष्ट्रीय चैंपियन

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ में 18वीं अखिल भारतीय गिरनार आरोहण-अवरोहण प्रतियोगिता–2026 में उप्र की तामसी सिंह लगातार छठी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनी हैं।जूनागढ़ में रविवार (01 फरवरी) को हुए इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 12 राज्यों से कुल 516 खिलाड़ियों ने भाग लिया और चार श्रेणियों (पुरुष-सीनियर, महिला-सीनियर, पुरुष-जूनियर, महिला-जूनियर) में मुकाबले हुए।भवनाथ क्षेत्र से सुबह 6 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। महिला सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश की तामसी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और लगातार छठी बार राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। तामसी ने पांच वर्ष पहले जूनियर वर्ग से इस प्रतियोगिता में शुरुआत की थी और तब से लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई हैं। आयोजकों ने बताया कि परिणामों को पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार करने के लिए आरएफआईडी तकनीक और आधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया।प्रतियोगिता के परिणामपुरुष-सीनियर वर्ग (5500 सीढ़ियां चढ़कर-उतरकर) :अनिल वसावा – 58.16 मिनटइन्द्रेस वसावा – 59.16 मिनटविग्नेश भगवती – 60.19 मिनटमहिला-सीनियर वर्ग (2200 सीढ़ियां चढ़कर-उतरकर) :तामसी सिंह – 32.14 मिनटनेहा मिश्रा – 38.55 मिनटकाजल वेगड़ा – 39.26 मिनटपुरुष-जूनियर वर्ग :दीवाकर राजभर – 60.52 मिनटविमल वणजारा – 64.10 मिनटअंकुर – 65.19 मिनटमहिला-जूनियर वर्ग :बंधन यादव– 37.20 मिनटअस्मिता कटेशिया– 37.36 मिनटकाजल सोलंकी– 38.67 मिनटइस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कठिन चढ़ाई और अवरोहण को पार करते हुए अद्भुत साहस और सहनशक्ति का परिचय दिया। तामसी सिंह की लगातार छठी जीत ने इस प्रतियोगिता को और भी खास बना दिया।_________________