Thursday , May 21 2026

आईपीएल ऑक्शन 2026: खिलाड़ियों की सूची अपडेट, 19 नए नाम जोड़े गए

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की नीलामी से ठीक पहले खिलाड़ियों की सूची में एक बार फिर बदलाव किया गया है। सोमवार को जारी अपडेट के अनुसार, फ्रेंचाइज़ियों के अनुरोध पर 19 अतिरिक्त खिलाड़ियों को नीलामी सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही अब कुल खिलाड़ियों की संख्या बढ़कर 369 हो गई है।इस ताज़ा अपडेट में सबसे अहम नाम बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का है, जिन्हें पहली बार IPL 2026 नीलामी सूची में जगह मिली है।इससे पहले लीग ने नौ खिलाड़ियों को नीलामी पूल में जोड़ा था, जिनमें त्रिपुरा के ऑलराउंडर मानिसंकर मुरसिंह, स्वास्तिक चिकारा और दक्षिण अफ्रीका के इथन बॉश शामिल थे। हालांकि, कुछ ही समय बाद इन नामों को सूची से हटा लिया गया था। अब नवीनतम अपडेट के बाद इन नौ खिलाड़ियों को एक बार फिर नीलामी सूची में शामिल कर लिया गया है।नीलामी सूची में जोड़े गए खिलाड़ी और उनकी बेस प्राइसमानसिंकर मुरसिंह – ₹30 लाखस्वास्तिक चिकारा – ₹30 लाखइथन बॉश – ₹75 लाखविरनदीप सिंह – ₹30 लाखचामा मिलिंद – ₹30 लाखके.एल. श्रीजित – ₹30 लाखराहुल राज नामला – ₹30 लाखक्रिस ग्रीन – ₹75 लाखविराट सिंह – ₹30 लाखअभिमन्यु ईश्वरन – ₹30 लाखत्रिपुरेश सिंह – ₹30 लाखकाइल वेरेयेन – ₹1.25 करोड़ब्लेसिंग मुजाराबानी – ₹75 लाखबेन सियर्स – ₹1.50 करोड़राजेश मोहंती – ₹30 लाखस्वास्तिक सामल – ₹30 लाखसरांश जैन – ₹30 लाखसूरज संगराजू – ₹30 लाखतनमय अग्रवाल – ₹30 लाखअबू धाबी के एतिहाद एरीना में होने वाली इस नीलामी से पहले हुए इस अपडेट ने फ्रेंचाइज़ियों के लिए विकल्पों को और व्यापक बना दिया है। सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि इन नए नामों पर कौन-सी टीमें दांव लगाती हैं।