लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय अपने संबद्ध संस्थानों में छात्रों के बीच डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 कराने जा रहा है। कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन जोनल स्तर पर 30 से 31 अक्टूबर और स्टेट लेवल पर 20 और 21 नवंबर को होगा।
इस प्रतियोगिता के लिए प्रदेश में आठ जोनल सेंटर बनाये गये हैं। इसमें आगरा, बरेली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनउ, मेरठ, प्रयागराज में जोनल सेंटर बनाया गया है। फेस्ट में एथेलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, चेस, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस और वॉलीबाल की खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal