लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। देश में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सभी धर्मों के बीच एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘सर्वधर्माय संस्थानम’ नामक नए संगठन का गठन किया गया है। संगठन का उद्देश्य समाज में फैल रही वैमनस्यता, भेदभाव और कटुता को दूर कर सभी मतों, संप्रदायों और समुदायों को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि राष्ट्र की सामाजिक संरचना और अधिक मजबूत हो सके।
गठन कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठन की प्रदेश इकाई की कमान शेखर कुमार को सौंपी जाए। इसके साथ ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद की शपथ भी दिलाई गई।
मुर्तजा अली, अनूप श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव, वीरेंद्र, गुरचरण सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, संजय कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र साहू, विजय सिंह, अनिल श्रीवास्तव, नरेश प्रधान, अमिताभ श्रीवास्तव, अमिताभ अस्थाना, कमल अग्रवाल, अंशु, सुमित सिंह, विवेक, डा. नीरज जैन, आलोक सेकरवाल, मनोज कुमार, राकेश रंजन ने शेखर कुमार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शेखर कुमार का सामाजिक सेवा का अनुभव और सर्वधर्म समभाव की उनकी सोच इस संगठन को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज जब समाज में अनावश्यक तनाव और भ्रम फैलाने वाली गतिविधियाँ बढ़ रही हैं, ऐसे समय में सर्वधर्माय संस्थानम जैसी पहल अत्यंत सकारात्मक है। यह संगठन सभी धर्मों के मूल संदेश—प्रेम, करुणा और शांति—को समाज तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
शेखर कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को जनजन तक ले जाने और विभिन्न धर्मों के लोगों को एक मंच पर जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में समाजिक सद्भाव, सांप्रदायिक एकता, युवा जागरूकता और सांस्कृतिक संवाद से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महन्त देव्या गिरी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सभी धर्मों/ सम्प्रदाय के प्रबुद्ध लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद व तालमेल बनाए रखते हुए समाज में जागरूकता के साथ साथ एक नई ऊर्जा का संचार होगा। जिससे समाज के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित होंगे।
श्री राम प्रपत्तिपीठादीश्वर स्वामी सौमित्रिप्रपन्नाचार्य ने कहा कि ईश्वर कभी दो हो नही सकते और रास्ते एक नही हो सकते। ईश्वर तक पहुंचने के अनेक मार्ग है, जिसको जो भा गया वह उस पर चलता है। हमें सभी मार्गों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि अन्तिम गंतव्य सबका एक ही है यही है सर्वघर्म समभाव।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सौहार्द और एकता की शपथ लेते हुए संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

अध्यक्ष शेखर कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज को चीफ पैट्रन, डाक्टर सौमित्रप्रपन्नाचार्य, महन्त देव्या गिरी, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परमिन्दर सिंह, समता बाफिला, रमेश मैसी, अनूप श्रीवास्तव, आर्किटेक्ट सुनील कुमार श्रीवास्तव को पैट्रन मनोनीत किया है। मुर्तजा अली को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनीता श्रीवास्तव, प्रमिला मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, आसिफ किदवई को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal