Sunday , October 25 2026

ओमप्रकाश सिंह बने वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पूर्व विधायक ओमप्रकाश सिंह को पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य वेलफेयर सोसाइटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। सोसाइटी ने पूर्व अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी के निधन के बाद नया अध्यक्ष चुना है।

शुक्रवार को आयोजित बैठक में सोसाइटी के महासचिव और पूर्व एमएलसी सिराज मेहदी ने नये अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव का समर्थन मुईद अहमद और मीता गौतम ने किया। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गया।

बैठक में डॉ. सिद्धार्थ शंकर, डॉ. आरए उस्मानी, एचजी सिंह, स्वप्ना राय, अब्दुल मन्नान, बुद्धि सिंह, वीरेन्द्र वर्मा, जफर अली नकवी, नरेंद्र वर्मा, ताहिर सिद्दीकी और दिनेश चन्द्रा मौजूद थे।