लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। माय भारत (नेयुके) लखनऊ के तत्वाधान में भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 16वाँ जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 03 से 09 जनवरी 2025 तक चलेगा। इसमें उड़ीसा राज्य के कंधमाल, कालाहांडी, झारखंड राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, छत्तीसगढ़ राज्य के कांकेर तथा मध्य प्रदेश राज्य के बालाघाट जिले से 200 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र स्तर पर जन-जाति समुदाय के विकास और कल्याण पर जोर देना है।

शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, विधानपरिषद सदस्य अंगद सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा, स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया।

मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां अनेकता में एकता झलक रही है। उन्होंने संगठन की तारीफ करते हुये कहा कि नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों को बहुत नजदीक से देखा है। इस कार्यक्रम से देश के विभिन्न भागों का संस्कृतिक सामंजस्य स्थापित हो रहा। आदिवासी संस्कृति भारत की आत्मा हैं। भगवान श्रीराम भी वनवास के समय आदिवासियों के बीच रहे थे। हम सबकी विशेषता है कि जैसे एक-एक बूंदी एकत्रित होकर लड्डू बनता है वैसे ही हम सब एकत्रित भारत का निर्माण करते है।

विशिष्ठ अतिथि अंगद सिंह ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुये भारत रत्न अब्दुल कलाम जैसा बनने आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि प्रतिभागियों को अपने सपने बड़े रखने चाहिए। छोटे सपने देखना अपने आप से बेइमानी होगी। सपने वो नहीं होते जो रात में सोने पर दिखाई देते है, सपने तो वो होते है जो सोने न दें।

कार्यक्रम की श्रृंखला में सायं के वक्त प्रतिभागियों ने अपने क्षेत्र के संस्कृति को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केंद्र लखनऊ के जिला युवा अधिकारी विकास कुमार सिंह ने किया तथा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में नेहरु युवा केन्द्र संगठन के राज्य सह क्षेत्रीय निदेशक महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सहायक निदेशक रोशन टण्डन, पूर्व उप निदेशक, डा. आराधना राज, वामपंथी उग्रवाद प्रभाग (III) गृह मंत्रालय भारत सरकार की निदेशक निष्ठा तिवारी, एकल अभियान युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सौरभ रस्तोगी, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, रंग बहादुर सिंह, राम सिंह श्रवण मिश्रा आदि शामिल रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal