रुद्रपुर (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। तहसील बार एसोसिएशन रुद्रपुर के चुनाव में राजेश त्रिपाठी अध्यक्ष और सत्यप्रकाश सिंह महामंत्री चुने गये। 64 पंजीकृत अधिवक्ताओं में 63 ने मतदान किया। जिसमें महामंत्री पद के लिए एक मतपत्र अवैध हो गया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए राजेश त्रिपाठी, ब्रज विहारी पाण्डेय व सत्यानन्द पाण्डेय प्रत्याशी थे। जबकि महामंत्री पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह व विनोद पाठक मैदान में डटे थे।
शनिवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ओपी मणि त्रिपाठी की देखरेख में चुनाव हुआ। मतदान के लिए 64 अधिवक्ता पंजीकृत थे। इसमें 63 लोगों ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए राजेश त्रिपाठी को 30, ब्रज विहारी पाण्डेय को को 12 व सत्यानन्द पाण्डेय को 21 मत प्राप्त हुए।
महामंत्री पद के लिए सत्यप्रकाश सिंह को 38 एवं उनके निकटतम प्रतिद्वन्दी विनोद कुमार पाठक को 24 वोट मिले। जबकि एक मतपत्र अवैध पाया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शषिभूषण सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार गुप्ता, कनिष्ठ मंत्री पद पर बलवंत कुमार व कोषाध्यक्ष पद के लिए विश्व विजय कुमार मल्ल को निर्विरोध घोषित किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal