लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को डू यूनिकाॅन्र्स नीड फाॅर्मल ब्लैक शू विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में बतौर स्पीकर लीडरशिप डेवलपमेंट एंड माइंडसेट कोच आदित्य अवस्थी ने पेशेवर व्यवहार, प्रभावी संचार, शारीरिक भाषा, फस्र्ट इंप्रेशन, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और विश्वास पर सत्र लिया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपने व्यवहार, बातचीत के ढंग, पहनावे से प्रभाव डाला जा सकता है। इससे न केवल आत्मविश्वास पनपता है बल्कि सफलता भी मिलती है। उन्होंने विभिन्न खेलों के माध्यम से भी इन बातों को बताया। इस मौके पर एसो0 डीन इनोवेशन डाॅ0 अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के सीईओ डाॅ0 महीप सिंह, इनोवेशन हब की सीआईओ वंदना शर्मा, सूरज वर्मा, अनुराग चैबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टार्टअप मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal