लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टाटा परिवार का एक सदस्य और भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने धनतेरस के शुभ अवसर के लिए अपना नया कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ पेश किया है। नए कलेक्शन के लिए बनाए गए विशेष कैम्पेन में मशहूर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी नज़र आ रही हैं। ‘अध्यंतरा’ असीम ब्रह्मांड की खूबसूरती और उसके रहस्यों से प्रेरित है। तनिष्क का मानना है कि इस दुनिया में हर महिला अपने आप में इतनी असाधारण और खूबसूरत है कि खुद यह ब्रह्मांड भी उसकी आंतरिक शक्ति और सुंदरता से प्रेरित होता है। इसलिए इस कलेक्शन में उस ब्रह्मांड की सारी खूबसूरती को समेटकर महिला के और करीब, आभूषणों के रूप में ला दिया है।
दूर चमकते सितारों की अनूठी रोशनी से लेकर खगोलीय आकृतियों की कलात्मकता तक—’अध्यंतरा’ का हर आभूषण अपने आप में कुछ असाधारण समेटे हुए है। यह हर महिला को एक ऐसी जादुई दुनिया तलाशने का न्योता देता है, जहां उसकी कल्पनाओं की कोई सीमा न हो।
ब्रह्मांड हमेशा से एक अनोखे जादू और रहस्यों का प्रतीक रहा है—एक ऐसा अनंत संसार, जो अपने भीतर अनगिनत कहानियां समेटे हुए है। अपने नए कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ के साथ, तनिष्क ने इसी खगोलीय सुंदरता को भारतीय आभूषण कला की बारीकियों के ज़रिए एक नया रूप दिया है। इसमें सूरज, चांद और टूटते सितारों की खूबसूरती को आधुनिक डिज़ाइनों में सजीवता से ढाला गया है। इसके शानदार आकार, कलात्मक बहाव और बारीक कारीगरी, ब्रह्मांड के जाने-पहचाने तत्वों को आपकी अनूठी पहचान और कल्पना की अभिव्यक्ति बना देते हैं।
इस पूरे ब्रह्मांड के केंद्र में आज की आधुनिक भारतीय महिला है—जो अपनी परंपराओं और जड़ों से गहराई से जुड़ी है, लेकिन अपनी पहचान को नया रूप देते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। वह खुद एक प्रेरणा भी है और इस कला की प्रेरणा-स्रोत भी—जिसके व्यक्तित्व के कई अनूठे पहलू हैं और जो हर दिन अपने भीतर एक नया सवेरा तलाशती है। ‘अध्यंतरा’ का हर एक आभूषण, उसी महिला के लिए एक न्योता है कि वह इस असाधारण खूबसूरती को अपना बना ले।
मशहूर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया यह कैम्पेन इस खूबसूरत सोच को एक चमचमाते और जादुई विज्युअल वर्ल्ड के ज़रिए पर्दे पर जीवंत करता है, जहां आभूषण और उनकी खगोलीय प्रेरणाएं एक-दूसरे में स्वाभाविक रूप से समा जाते हैं। इस कलेक्शन को पेश करने का उनका अंदाज़ उस महिला के आत्मविश्वास, अनूठेपन और आधुनिक दृष्टिकोण को झलकाता है, जिसे को ध्यान में रखकर ‘अध्यंतरा’ को आकार दिया गया है।
चार अलग-अलग श्रेणियों—ग्लास कुंदन, स्टोन जड़े हुए प्लेन आभूषण, प्लेन गोल्ड और अनकट डायमंड्स में 100 से अधिक शानदार डिज़ाइनों के साथ यह कलेक्शन तैयार किया गया है। नेकलेस सेट, चूड़ियां, अंगूठियां और मंगलसूत्रों तक फैले इस कलेक्शन में 18 कैरेट और 22 कैरेट सोने के आभूषण शामिल हैं, जिनका वज़न 30 ग्राम से 120 ग्राम के बीच है।
इसका हर एक आभूषण कल्पना और सटीकता का एक अनूठा संगम है, जिसे 3D आकृतियों, परतों वाली ‘बादरूम’ कारीगरी, पेटेंट किए गए 3D ग्लास कुंदन, हाथ से तराशे गए स्टोन और इनेमल की बेमिसाल तकनीकों के ज़रिए जीवंत किया गया है। बारीक परतों, आयामी कला और रंगों, रोशनी व टेक्स्चर के बेहतरीन तालमेल से हमारी पारंपरिक कारीगरी को एक आधुनिक रूप दिया गया है, जो ब्रह्मांड की गहराई और उसकी दिव्य चमक को दर्शाता है।
इस कलेक्शन में एक नया आयाम जोड़ते हुए, कुछ चुनिंदा आभूषणों को वर्सटाइल 3-इन-1, 4-इन-1 और 5-इन-1 मॉड्यूलर डिज़ाइनों में तैयार किया गया है। इनके अलग होने वाले पेंडेंट और अलग की जा सकने वाली परतें आपको एक ही आभूषण को कई अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करने की आज़ादी देते हैं। ‘एस्टरिज्म’ (सितारों की तरह चमकने वाले प्रभाव) के साथ-साथ ‘फायर ओपल’ और ‘सनस्टोन’ जैसे अनूठे जेमस्टोन इस कलेक्शन में रंगों, चमक और गहराई के खूबसूरत व अप्रत्याशित रंग बिखेरते हैं। इसकी हर एक बारीकी ‘अध्यंतरा’ का एक नया रूप दिखाती है। ये आभूषण पहनने वाली महिला की बदलती पसंद के साथ पूरी तरह ढल जाते हैं और उनके सजने-संवरने के हर अंदाज़ को पूरा करते हैं।

कलेक्शन के लॉन्च के बारे में बात करते हुए, तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग ने कहा, “धनतेरस एक ऐसा पावन अवसर है जब हम समृद्धि, सकारात्मकता और नई शुरुआत का जश्न मनाते हैं। यह तनिष्क के लिए भी बहुत ही खास और मायने रखने वाला त्यौहार है। ‘अध्यंतरा’ के ज़रिए, हम ब्रह्मांड के उस असीम जादू और अजूबों को टटोलना चाहते हैं और इसे उस महिला के और करीब लाना चाहते हैं जो हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। हमारे लिए, हर महिला खुद में एक पूरा ब्रह्मांड है—जिसके व्यक्तित्व के कई रूप हैं, जो लगातार आगे बढ़ रही है और जिसकी आँखों में साकार होने का इंतज़ार करते अनगिनत सपने हैं। हमारे डिज़ाइनर्स ने खगोलीय आकृतियों की खूबसूरती, उनके रहस्य और उनकी दिव्य चमक को आधुनिक आभूषणों में ढाला है। यह कलेक्शन भारतीय कारीगरी की भव्यता और आज के दौर के आधुनिक दृष्टिकोण का एक बेमिसाल संगम है। इस फेस्टिव सीज़न में, ‘अध्यंतरा’ हर महिला को कुछ अलग देखने, इस असाधारण खूबसूरती को गले लगाने और विस्मय व अचरज की इस खुशी का जश्न मनाने का एक खूबसूरत न्योता है।”
तनिष्क की हेड ऑफ डिजाइन, गरिमा माहेश्वरी ने कहा, “‘अध्यंतरा’ ने हमें डिजाइन के एक बिल्कुल नए नज़रिए से ब्रह्मांड को तलाशने का एक शानदार अवसर दिया। हमने खगोलीय आकृतियों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली चाल, रोशनी के जादुई खेल और ब्रह्मांड की अद्भुत जटिलताओं से प्रेरणा ली है। आकाश के यही अनोखे अजूबे आज इन बेमिसाल आकृतियों और बारीक कारीगरी के रूप में सामने आए हैं। इस सोच को धरातल पर उतारने के लिए असाधारण सटीकता और बेजोड़ कलाबाज़ी की ज़रूरत थी—चाहे वे शानदार 3D आकार हों, परतों वाली ‘बादरूम’ कला हो, पेटेंट कराया गया 3D ग्लास कुंदन हो, या फिर हाथ से तराशे गए स्टोन और इनमेल की अनोखी तकनीकें। इसका हर एक हिस्सा ब्रह्मांड के एक अलग रूप को अपने भीतर समेटे हुए है, जिससे रोशनी, गहराई और आकार का एक सम्मोहक तालमेल बनता है। नतीजा एक ऐसा कलेक्शन है जहां कल्पना और नवीनता का मिलन होता है, और तनिष्क की महारत भरी कारीगरी के ज़रिए ब्रह्मांड के उस अनंत जादू को एक ऐसी भाषा में ढाला गया है जो आधुनिक होने के साथ-साथ सदाबहार भी महसूस होती है।”
‘अध्यंतरा’ के ज़रिए, तनिष्क फेस्टिव सीजन की ख़ुशी ऐसे आभूषणों के साथ मना रहा है जो खगोलीय प्रेरणा, आधुनिक डिज़ाइन और भारतीय कारीगरी की सदाबहार कला का एक बेजोड़ संगम हैं। आपकी इस फेस्टिव सीज़न की खरीदारी को और भी खास बनाने के लिए, तनिष्क कई आकर्षक ऑफ़र्स भी लेकर आया है, जिसमें ग्राहकों को सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम फ्लैट ₹301 की छूट, सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस व डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट और किसी भी अन्य ज्वेलर्स से लाए गए पुराने सोने (18 कैरेट और उससे ऊपर) को एक्सचेंज करने पर फ्लैट 0% कटौती का शानदार लाभ दिया जा रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal