Sunday , October 6 2024

भाजपा के विस्तार और सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभाएगी युवा पीढ़ी : नीरज सिंह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भाजपा सदस्यता अभियान के दूसरे चरण को गति देते हुए भाजपा नेता नीरज सिंह लाल महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय गोसाईगंज में आयोजित कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए। जिसमें लगभग 300 छात्राओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

युवाओं को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवा पीढ़ी भाजपा सदस्य के रूप में पार्टी के विस्तार और सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभाएगी।भारतीय जनता पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनने पर सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए उपस्थित सभी युवाओं को नीरज सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अजय त्रिपाठी “मुन्ना”, ईशान शर्मा, अरविंद प्रकाश सिंह (शैक्षिक सलाहकार सरदार भगत सिंह उच्च शिक्षण संस्थान), गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल मिश्रा, श्याम मूर्ति गुप्त महाविद्यालय की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सदस्य रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, कोषाध्यक्ष राज बहादुर राय, महाविद्यालय के प्रबंधक अंबिका प्रसाद वर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. नीरज सिंह रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।