Tuesday , September 17 2024

लखनऊ उत्तर में हर बूथ पर नये लोगों को जोड़ेगी भाजपा

पार्टी शरीर तो सदस्यता उसकी आत्मा : नीरज सिंह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भाजपा अवध क्षेत्र के सदस्यता अभियान प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि पार्टी यदि शरीर है तो सदस्यता आत्मा है। कार्यकर्ता यदि मनोयोग से जुड़ जाता है तो भाजपा 18 करोड़ सदस्यता वाली पार्टी बन जाती है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता लखनऊ की हो इसके लिए सभी कार्यकर्ता पूरी तरह जुट जायें।

विधायक डा. नीरज बोरा के आवास पर आयोजित लखनऊ उत्तर के भाजपा मण्डल अध्यक्षों, पार्षदों व पूर्व पार्षदों की बैठक को महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष बबिता चौहान, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद इंजी. अवनीश सिंह ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश पूजन के साथ हुआ। समाजसेविका बिन्दू बोरा व वत्सल बोरा ने आगन्तुकों का स्वागत किया।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यूपी के सदस्यता अभियान में लखनऊ को प्रथम बनाते हुए भाजपा को पुनः विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। एमएलसी मुकेश शर्मा ने सदस्यता अभियान की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि पार्टी ने सदस्यता के प्रमुख तीन माध्यम मिस काल, क्यूआर कोड और नमो ऐप्प तय किये हैं। इसके अतिरिक्त फार्म भी हैं। हर बूथ पर दो सौ नये सदस्य बनाने हैं। इसी प्रकार सभी जनप्रतिनिधियों को लक्ष्य दिया गया है।

स्नातक क्षेत्र के एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पुराने रुठे लोगों को मनाने और उन्हें पुनः पार्टी से जोड़ना है क्योंकि भाजपा कभी भी अपने मूल से नहीं हटी है। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष बबिता चौहान ने सभी को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर महामंत्री रामऔतार कन्नौजिया ने किया।

इस अवसर पर घनश्याम अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, शैलेन्द्र शर्मा अटल, पूर्व पार्षद विनोद बाजपेयी, सूरज वर्मा, प्रमोद चतुर्वेदी, कुमकुम राजपूत, अमित मौर्या, रुपाली गुप्ता, अमित यादव, सन्तोष तेवतिया, मुन्ना रावत, अनूप सिंह, शैलेन्द्र स्वर्णकार, पार्षद प्रदीप शुक्ला, राघवराम तिवारी, पृथ्वी गुप्ता, राजकुमारी मौर्य, रानी कनौजिया, अनुराग मिश्रा, सीबी सिंह, रंजीत सिंह, अभिलाषा कटियार, अवधेश त्रिपाठी, स्वदेश सिंह, मान सिंह यादव, प्रियंका बाजपेयी, रश्मि सिंह, रामूदास कनौजिया, दीपक लोधी, मुसव्विर अली मंशु, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, भाजपा मण्डल अध्यक्षगण विशाल गुप्ता, रमन निगम, राकेश पाण्डेय आदि की प्रमुख उपस्थिति रही।