लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान मंगलवार को राजाजीपुरम परिक्षेत्र में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया।
पदाधिकारियों ने पदयात्रा निकालकर व्यापारियों को एकजुट रहने का आवाहन किया। व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान के अंतर्गत दर्जनों व्यापारियों को सदस्य बनाया गया।

संदीप बंसल ने कहाकि प्रत्येक व्यापारी को संगठन के सूत्र में पिरोना यही उद्देश्य है और इसीलिए व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जो निरंतर पूरे वर्ष चलता रहेगा। संगठन यह प्रयास करेगा की कोई भी व्यापारी अकेला ना रहे। सभी को एकता के सूत्र में बांधा जाए ताकि किसी भी स्तर पर किसी भी व्यापारी का कोई शोषण उत्पीड़न ना कर सके।
व्यापारी जोड़ो सदस्यता अभियान में संगठन के लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, युवा के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, लखनऊ महानगर के युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, लखनऊ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पदम जैन, रमेश शुक्ला, महामंत्री दीपेश गुप्ता, अनुज गौतम, पतंजलि यादव, सनत गुप्ता, युवा के महामंत्री शुभम मौर्य, कोषाध्यक्ष आदित्य सक्सेना, अंकित महेश्वरी, राजाजीपुरम परिक्षेत्र के अध्यक्ष पुनीत टंडन, महामंत्री हरमिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित अरोरा, पवन यादव, कोषाध्यक्ष गणेश सोनी सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal